Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अवैध संबंध के शक में पति ने की थी...

UP News : अवैध संबंध के शक में पति ने की थी पत्नी की हत्या, भेजा जेल

बागपत (हि.स.)। जिले के कोतवाली बागपत क्षेत्र के निबाली गांव में विवाहिता दीपा की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंध के शक में युवक ने अपनी पत्नी की हत्या की थी। आरोपी युवक को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

बता दें कि निबाली गांव निवासी 30 वर्षीय विवाहिता दीपा की बुधवार रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। घटना किसी को पता न चले, इसलिए गुरुवार तड़के शव की अंत्येष्टि की गई थी। दीपा के पिता नरेंद्र शर्मा निवासी मीतली ने कोतवाली पर अपने दामाद सुबोध (दीपा के पति) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही के मुताबिक, शुक्रवार को आरोपी सुबोध को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सुबोध ने बताया कि उसने गांव के एक युवक के साथ साझे में एक गाय खरीदी थी। गाय उसके घर में रहती थी। लॉकडाउन के समय शराब के एक मुकदमे में वह करीब 35 दिन जेल में था। इस दौरान पत्नी दीपा के संबंध उक्त युवक से हो गए थे।
आरोपित के मुताबिक, लाख समझाने के बाद भी दीपा ने युवक से मिलना बंद नहीं किया। एक-दो बार दीपा को युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया गया था। बीते 03 मार्च को युवक से बातें करते हुए दीपा को देखा गया था। शाम को कमरे में बुलाकर गुस्से में दीपा को थप्पड़ मार दिया था। समझाने की कोशिश की तो दीपा अनावश्यक बहस करने लगी थी। इस कारण उसने दीपा का गला दबा दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई।
सुबोध ने बताया कि उसने बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे पत्नी दीपा की हत्या कर दी थी। शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे तक शव के पास पास बैठा रहा। उसके बाद ही स्वजन को दीपा की मौत की जानकारी दी। सुबोध का कहना है कि पत्नी दीपा को दौरा पड़ता था। उसने स्वजन को बताया था कि दीपा की मौत दौरा पड़ने से हुई है। उसकी बात पर स्वजन व ग्रामीणों को यकीन हो गया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular