Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अनियंत्रित ऑटो पलटा, एक की मौत व दो घायल

UP News : अनियंत्रित ऑटो पलटा, एक की मौत व दो घायल

औरैया (हि.स.)। सहायल थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित हो जाने से थाना क्षेत्र के गांव सिखू के पास अचानक बेकाबू होकर पलट गया। राहगीरों ने आनन-फानन में ऑटो में दबी सवारियों को किसी तरह बाहर निकाला। अधिक चोट लगने के कारण एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सहायल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बुधवार को गांव अंडा अघारा निवासी अशोक अली अपने परिवार की महिलाओं व बच्चों समेत एक ऑटो से रसूलाबाद स्थित एक मजार पर चादर चढ़ाने जा रहे थे। जैसे ही ऑटो थाना क्षेत्र के गांव सिखू के पास से गुजर ही रहा था कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। राहगीरों ने हादसा देख ऑटो में दबे लोगों को बाहर निकाला। गंभीर चोट लगने के कारण अशोक अली पुत्र आशिक अली उम्र 47 वर्ष के सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो सवार महिलाओं व बच्चों को मामूली चोंटें आईं। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों को सूचित किया गया।
मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बेहाल है। मृतक के तीन पुत्र व एक लड़की है। क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र नाथ ने बताया कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें अशोक अली के सिर में चोट लगने से मौके पर ही कद हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्यवाही की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular