Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:मुस्लिम से हिन्दू बने शख्स को बच्चों सहित जिंदा जलाने की...

UP News:मुस्लिम से हिन्दू बने शख्स को बच्चों सहित जिंदा जलाने की कोशिश

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में धर्मपरिवर्तन कर मुस्लिम से हिन्दू बने शख्स को परिवार सहित जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। इस आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वारदात के वक्त उस शख्स ने परिवार सहित भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। डर के मारे परिवार कहीं सुरक्षित स्थान पर चला गया है। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस और पीएससी तैनात कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक रायबरेली के सलोन क्षेत्र के अटनगंजरत्सो गांव के मोहम्मद अनवर ने पिछले साल सितम्बर में अपना धर्मपरिवर्तन कर लिया था। हिन्दू धर्म ग्रहण करने के बाद मोहम्मद अनवर ने अपना नाम देवप्रकाश रख लिया था। बच्चों के नाम भी बदल गए। पांच साल के बच्चे का नाम देवनाथ, चार के दीनदयाल और सबसे छोटी तीन साल की बच्ची का नाम दुर्गा रखा गया। घटना की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि देवप्रकाश को आगजनी की घटना के पीछे गांव के पूर्व प्रधान मोहम्मद ताहिर और उसके साथियों का हाथ होने का शक है। उसके मुताबिक ये लोग उसके धर्मपरिवर्तन करने से नाराज थे। देवप्रकाश अपने बच्चों के साथ अकेला है। उसकी चार शादियां हो चुकी हैं लेकिन कोई पत्नी साथ नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार पहली पत्नी की मौत हो चुकी है जबकि बाद की शादियां ज्यादा दिनों तक नहीं टिकीं। देवप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके यहां शनिवार को दोपहर में तब आग लगाई गई जब वह घर में सो रहा था। पड़ोसियों ने घर में आग लगी देख शोर मचाया और घर से निकल जाने को कहा। इसके बाद देवप्रकाश बच्चों के साथ किसी तरह घर से बाहर निकला। निकलते वक्त उसने देखा कि ताहिर और उसका भाई रेहान आग लगा रहे हैं। इसके बाद उसे पुलिस और फायर बिग्रेड को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक वारदात के पीछे धर्मपरिवर्तन के अलावा भूमि विवाद भी एक कारण हो सकता है। रायबरेली के एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि ताहिर, रेहान और तीन अन्य के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : कांगो में विद्रोहियों ने 25 को मौत के घाट उतारा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular