Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:एक हफ्ते तक रुलाएगी कड़ाके की सर्दी, शीतलहरी व कोहरे की...

UP News:एक हफ्ते तक रुलाएगी कड़ाके की सर्दी, शीतलहरी व कोहरे की चेतावनी

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। यूपी के मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह तक प्रदेशवासियों को सर्दी के सितम से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम निदेशक जेपी गुप्त का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। कहीं-कहीं दिन में धूप नहीं निकलेगी, कुहासा छाया रहेगा। सुबह और शाम को राज्य के अनेक हिस्सों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा भी बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी इलाकों में कुछ स्थानों और पश्चिमी हिस्सों छिटपुट हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा भी रहा जिसकी वजह से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राज्य के कुछ इलाकों में शीतलहर का भी असर रहा। कोल्ड डे की वजह से प्रदेश के कई स्थानों पर धूप नहीं निकली और कुहासा बना रहा, इनमें राजधानी लखनऊ और आसपास का इलाका भी शामिल है। बीते 24 घंटों के दौरान कानपुर मण्डल में रात के तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। वाराणसी मण्डल में रात का तापमान सामान्य से कम रहा जबकि मेरठ, लखनऊ, बरेली मण्डल में यह सामान्य से कम रहा। प्रदेश में सबसे कम रात का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस इटावा में दर्ज हुआ। दिन का तापमान कई हिस्सों में सामान्य से कम रहा। इनमें आगरा, गोरखपुर, अयोध्या, बरेली, झांसी, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : गलवान घाटी में शहीद हुए कर्नल को महावीर चक्र सम्मान

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular