Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, प्रेशर कुकर बम बरामद

UP News:अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, प्रेशर कुकर बम बरामद

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में एटीएस ने सर्च ऑपरेशन में अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। सूचना के मुताबिक उनके पास से प्रेशर कुकर बम और विस्फोटक सामान भी मिला है। संदिग्ध आतंकी किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। आतंकी होने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। आसपास के घरों को भी खाली कराया गया। पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। एटीएस को सूचना मिली कि काकोरी क्षेत्र में दुबग्गा चौराहे के पास एक घर में आतंकी सोए हुए हैं। एटीएस और पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर पूरा इलाके को पुलिस ने घेर लिया। एटीएस ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने अलकायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आंतकवादियों के कब्जे से दो प्रेशर कुकर बम और अर्धनिर्मित बम एवं बारूद बरामद होने की सूचना है जिसे निष्क्रिय करने के लिये बम डिस्पोजल स्कावाड बुलाया गया है। आतंकवादी यहां किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिये छिपे थे। आतंकियों के निशाने पर सत्तारूढ़ दल के एक नेता के होने की बात सामने आयी है हालांकि पकड़े गये आतंकवादियों से पूछताछ मे विस्तृत योजना का खुलासा हो सकेगा। इस बीच अपर पुलिस महानिदेशक ,कानून व्यवस्था ने आज शाम पांच बजे संवाददाता सम्मेलन बुलाया है जिसमें आतंकवादियों के मंसूबे और घटना की जानकारी दी जा सकती है। गौरतलब है कि हाल ही में काकोरी क्षेत्र से पुलिस ने मतांतरण मामले में संलिप्त उमर गौतम के ठिकानो पर छापेमारी की थी।

यह भी पढ़ें :डीएम व डाक्टरों के बीच विवाद का पटाक्षेप

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular