जानकी शरण द्विवेदी
लखनऊ। Transfer का क्रम जारी रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को एक बार फिर अफसरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए 2 आईएएस और 8 पीसीएस अधिकारियों को हटा दिया। इस प्रशासनिक बदलाव में कई जिले प्रभावित हुए हैं।
शासन से जारी Transfer आदेश के अनुसार, सीनियर आईएएस अधिकारी अमित कुमार घोष को उनके वर्तमान पद प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग के साथ-साथ प्रमुख सचिव, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। Transfer के क्रम में, राजनीतिक पेंशन, नागरिक सुरक्षा तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग की प्रमुख सचिव संयुक्ता समद्दार को उनके वर्तमान पदों के साथ प्रमुख सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक, प्रशासनिक सुधार का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
Transfer के क्रम में 8 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को भी नए जिलों और मंडलों में तैनात किए जाने की खबर है। सूत्रों का मानना है कि सरकार जल्द ही एक और बड़ी Transfer लिस्ट जारी कर सकती है, जिसमें जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों के तबादले भी हो सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में बीते दो माह के दौरान यह तीसरा अवसर है जब आईएएस और पीसीएस स्तर के अधिकारियों का एक साथ Transfer किया गया है। कुछ अधिकारियों को वर्तमान कार्यभार के साथ अतिरिक्त विभाग भी दिए गए हैं, जिससे उनके ऊपर काम का दबाव बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

यह भी पढें: पटाखा फैक्टरी विस्फोट : 4 की दर्दनाक मौत, 27 घायल
पोर्टल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h
कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com
