Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : सड़क मार्ग से लखनऊ लाया जा रहा साधना गुप्ता का...

UP : सड़क मार्ग से लखनऊ लाया जा रहा साधना गुप्ता का शव

राजधानी स्थित भैंसा कुंड घाट पर रविवार को होगा अंतिम संस्कार

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। सपा सहित विपक्ष के नेताओं ने उनकी मृत्यु पर शोक जताया है। वह करीब 65 वर्ष की थीं और शुगर सहित कई अन्य बीमारियों के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मेदांता से साधना गुप्ता का शव सड़क मार्ग से लखनऊ लाया जा रहा है। रविवार को लखनऊ के भैंसा कुंड घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत राय ने मुलायम सिंह के आवास पर पहुंचकर दुख जताया। साधना गुप्ता की बहू व भाजपा नेता अपर्णा यादव ने ट्वीट किया कि निःशब्द हूँ मैं! मेरी पूज्य सासू माँ का निधन हो गया। ऊं शान्ति। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति! उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की धर्मपत्नी साधना गुप्ता के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को शांति व परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’ यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की धर्मपत्नी साधना गुप्ता के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह ने बादल ने साधना गुप्ता के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि साधना गुप्ता जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं यादव परिवार के साथ हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव, मुलायम सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं व कई वरिष्ठ नेताओं का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया है। बताते चलें कि आज दोपहर बाद सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया था। वह गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की बीमारी थी।

यह भी पढें : सड़क पर नहीं पढ़ी जा सकेगी बकरीद की नमाज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular