Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : नाव में बैठकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे अधिकारी

UP : नाव में बैठकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे अधिकारी

संवाददाता

बस्ती। जिले में बारिश से प्रभावित गांवों का कमिश्नर गोविंद राजू एनएस, डीआईजी आरके भारद्वाज सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। जिसमें कुदरहा ब्लॉक का भगवंतपुर, माझाकला, अइलहा गांव शामिल रहा। साथ ही इन परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। कमिश्नर ने भगवंतपुर में जल निकासी के लिए पुलिया बनाने के लिए सिंचाई विभाग को निर्देशित किया। साथ ही भगवन्तपुर और अइलहा गांव को जोड़ने वाली सड़क पर जल निकासी के बाद मिट्टी भराई कराकर इण्टरलाकिंग कराने को कहा। साथ ही अतिवृष्टि से सड़क पर पानी आ जाने के कारण नाव लगवाने का निर्देश दिया। नाव पर क्षमता से अधिक व्यक्ति न बैठाने और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरण का निर्देश दिया। डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति अतिवृष्टि से प्रभावित तीनों गांवों में नाव पर बैठकर पहुंचे। अतिवृष्टि के चलते प्रभावित परिवारों का हाल जाना। बारिश से इन गांवों में आवागमन के रास्ते पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। डीएम ने पीडी कमलेश सोनी को निर्देशित किया कि वे आपदा प्रभावितों को सीएम आवास दिलाने के लिए सर्वे कराएं। प्रभावित गांवों में नियमित रूप से साफ सफाई, एंटीलार्वा , मैलाथियान का छिड़काव कराया जाए। पीएचसी से डाक्टरों की टीम भेजकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण कराने, पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं का टीकाकरण कराए जाने का निर्देश दिया। एसडीएम सदर शैलेष दुबे ने बताया कि प्रभावित 85 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान तहसीलदार सतेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार केके मिश्रा, प्रभावित गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढें : शादी से इंकार की खौफनाक सजा, जिंदा जलाई गई युवती

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular