Saturday, June 27, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलUP : दुकान पर पलटा ट्रक, तीन की मौत, सात जख्मी

UP : दुकान पर पलटा ट्रक, तीन की मौत, सात जख्मी

संवाददाता

सुलतानपुर। जिले के कूरेभार कस्बे में बुधवार की सुबह दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। एक ट्रक अनियंत्रित होकर चाय की दुकान पर गिर गया। उसके नीचे एक ऑटो रिक्शा भी आ गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह करीब पांच बजे हादसा उस समय हुआ, जब प्रयागराज से अयोध्या की तरफ जा रहे गिट्टी लदे ट्रक ने बेलवाई मार्ग से हलियापुर की तरफ जा रहे बल्ली लदे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर चौक पर स्थित चाय की दुकान पर पलट गया। इससे दुकान पर चाय पी रहे ऑटो चालक राजन तिवारी, निवासी चमुरखा, राजेश अग्रहरि निवासी स्थानीय कस्बा, राकेश कसौंधन की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक व क्लीनर शुभम, राम कैलाश, राधेश्याम, अकील, दुकानदार पवन, महेश पांडेय व एक अज्ञात शामिल है। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। तत्काल स्थानीय लोगों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया गया। क्रेन व खोदाई मशीन की मदद से बाहर निकाले गए घायलः पुलिस ने क्रेन व खोदाई मशीन मंगवाकर स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया। एम्बुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भेजवाया। साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दो थानों की पुलिस फोर्स स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य में जुटी रही। वहीं हादसे के बाद जाम लग गया है। इस कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इस कारण यात्री भी परेशान हैं। पुलिस मलबा व दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारू कराने में जुटी है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular