Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : छह आइएएस अधिकारियों के तबादले

UP : छह आइएएस अधिकारियों के तबादले

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। यूपी सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का तबादला कर दिया जबकि दो को अतिरिक्त प्रभार दिया है। मेरठ के मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुऋति के लिए कार्यमुऋत कर दिया गया है। उनकी तैनाती दिल्ली के उप राज्यपाल के सचिव के पद पर हुई है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक सारिका मोहन को बरेली का मंडलायुक्त बनाया है। बरेली की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी को मेरठ का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सचिव अनामिका सिंह को आईसीडीएस निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। चित्रकूट की संयुक्त मजिस्ट्रेट पूजा यादव को मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली, मुरादाबाद के सीडीओ आनंद वर्धन को नोएडा अथारिटी में एसीईओ, रायबरेली के सीडीओ प्रभाष कुमार को एसीईओ ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और ग्रेटर नोएडा के एसीईओ प्रवीण मिश्रा को नमामि गंगे में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है।

यह भी पढें : आज की महत्वपूर्ण खबरों पर एक नजर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular