57 3

UP : मौलाना ने सलमान को इसलिए कहा शरीयत के मुजरिम!

प्रादेशिक डेस्क

बरेली। बालीवुड अभिनेता सलमान खान के राम मंदिर एडिशन की घड़ी पहनने पर यूपी के मौलाना भड़क गए हैं। बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा- सलमान का राम मंदिर की घड़ी पहनना नाजायज और हराम है। वह शरीयत के मुजरिम हैं। एक मुस्लिम होने के नाते उन्हें गैर इस्लामी काम किया। तौबा करनी चाहिए। दरअसल, सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर 30 मार्च को ईद पर रिलीज हो रही है। गुरुवार को मुंबई में फिल्म प्रमोशन से जुड़ीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में राम मंदिर स्पेशल एडिशन की घड़ी पहने नजर आए थे। इसके बाद से घड़ी को लेकर विवाद शुरू हो गया। फिल्म क्रिट्रिक कमाल राशिद खान ने X पर लिखा- सलमान खान मुस्लिमों का मजाक उड़ा रहे हैं।
सलमान को खुदा के यहां मुंह दिखाना है

यह भी पढें : जब गीत बना दर्द का आईना

मौलाना ने कहा- सलमान एक मशहूर मुसलमान हैं। लाखों की तादाद में उनके चाहने वाले हैं। सलमान ने राम मंदिर के प्रचार के लिए बनाई गई घड़ी पहनी। मैं कहना चाहता हूं कि वो सबसे पहले मुसलमान हैं। किसी भी मुसलमान को शरीयत इस बात की इजाजत नहीं देती कि वो गैर-मुस्लिमों के मंदिरों का प्रचार करें। अगर कोई मुसलमान ऐसा करता है तो वह शरीयत का मुजरिम है। ये नाजायज और हराम है। बाज आना चाहिए। मैं सलमान खान को नसीहत देना चाहता हूं कि वो अपने हाथों से राम मंदिर की घड़ी उतार दें। और जो कुछ भी शरीयत के खिलाफ काम किया है उससे तौबा कर लें क्योंकि उनको खुदा के यहां मुंह दिखाना है। अपना हिसाब-किताब करना है। वो एक अच्छे मुसलमान होने का सबूत पेश करें। कमाल राशिद खान ने अपने ऑफिशियल X प्लेटफॉर्म पर लिखा है- उन सभी मुस्लिमों को मुबारकबाद जो ईद पर सलमान खान की सिकंदर देखकर उन्हें ईदी देना चाहते हैं। वो राम जन्मभूमि एडिशन की जियोनिस्ट को. वॉच पहनकर सभी मुस्लिमों का मजाक उड़ा रहा है। इसके सभी मुस्लिम फैंस बेशर्म हैं।

यह भी पढें : छात्रा से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव

घड़ी की कीमत 35 लाख
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सलमान खान 27 मार्च को एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने राम मंदिर एडिशन घड़ी पहने हुए अपनी तीन फोटोज शेयर की थी। कैप्शन में लिखा था- सी यू इन थ्रियेटर दिस ईद। इससे पहले सलमान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि राम मंदिर एडिशन की ये खास वॉच उन्हें मां और बहन ने तोहफे में दी है। सलमान खान के अलावा अभिषेक बच्चन को भी इसे पहने हुए देखा जा चुका है।
राम एडिशन घड़ी की बनावट
घड़ी के डायल में भगवान राम की धनुष चलाते हुए छोटी सी तस्वीर है। उनके चरणों में हनुमान जी को बैठे दिखाया गया है। घड़ी के डायल में दूसरी तरफ अयोध्या में बने राम मंदिर की छोटी सी आकृति भी बनी है। डायल के बाहरी हिस्से पर सफेद रंग से ‘जय श्री राम’ लिखा है। घड़ी का स्ट्रैप ऑरेंज यानी भगवा रंग का है। इसे ‘Epic X Ram Janmabhoomi Titanium Edition 2’ नाम दिया गया है। ये Jacob & Co. ब्रांड की स्पेशल वॉच है। जिसकी कीमत 34 लाख रुपए है। दुनियाभर में इस तरह की सिर्फ 49 वॉच ही उपलब्ध हैं।

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h

यह भी पढें : SLBS कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

नम्र निवेदन सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310

error: Content is protected !!