UP : आरक्षी भर्ती अभ्यर्थियों को होली का तोहफा!
भर्ती बोर्ड ने जारी कर दिया परीक्षा का अंतिम परिणाम
प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवारों को भर्ती बोर्ड ने होली का तोहफा देते हुए परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। अब वे अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने गुरुवार को दोपहर आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती 2023 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा पिछले वर्ष 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को संपन्न हुई थी। इसके बाद अभिलेख सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के नार्मलाइज्ड स्कोर और आरक्षण नियमों के अनुसार अंतिम परिणाम घोषित किया गया। बोर्ड ने चयनित 60,244 अभ्यर्थियों की समेकित एवं श्रेणीवार चयन सूची और इससे संबंधित आधिकारिक विज्ञप्ति अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती परीक्षा में सहयोग के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही, होली के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं और सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है।
यह भी पढें : पाक में बंधक संकट खत्म, जानें क्या बोली सेना
हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com