Sunday, September 13, 2026
Homeराज्यState News :प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना पद्मश्री शोभा नायडू का हैदराबाद में निधन

State News :प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना पद्मश्री शोभा नायडू का हैदराबाद में निधन

हैदराबाद (तेलंगाना) (हि.स.)। प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना पद्मश्री शोभा नायडू का आज बुधवार की सुबह हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका जन्म 1956 में विशाखापत्तनम जिले के अनाकापल्ले में हुआ था और 12 साल की उम्र में कुचिपुड़ी नृत्य की शुरुआत की थी।

शोभा नायडू एक शिष्य के रूप में वेम्पति चिन्त्यम में शामिल हुईं और उन्होंने वेम्पती नृत्य में सभी भूमिकाएं निभाईं।सत्यभामा, पद्मावती और चंडालिका की भूमिकाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शोभा नायडू को 2001 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में कुचीपुड़ी की नाट्य में महारत हासिल की और संगीत नाटक एकेडमी नृत्य नाटकों में मुख्य भूमिका निभाई। देशभर और विदेशों में भी शोभा नायडू ने अपने गुरु के साथ प्रदर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने कई नृत्य-नाटकों को निर्देशित भी किया। शोभा नायडू को 1999 में कुचीपुड़ी नृत्य में उनके अहम योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular