Monday, November 17, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीSrt : शोहदों ने नहीं होने दी शादी, लगा ली फांसी

Srt : शोहदों ने नहीं होने दी शादी, लगा ली फांसी

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। देवीपाटन मण्डल के श्रावस्ती जिले में शोहदों से परेशान युवती ने फंदे से झूलकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इकौना के सीओ सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दो माह पूर्व मजदूरी करने दिल्ली गया था। घर पर उसकी पत्नी एवं पुत्री रहती थी। रविवार की रात बेटी का शव कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। लाश देख मां की चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना करके साक्ष्य संकलित किए। मामले में मां ने गांव के ही दो शोहदों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप की पुष्टि होने पर आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। मां ने बताया कि बेटी का विवाह तय हो गया था। 18 अप्रैल को तिलक एवं 30 अप्रैल को बरात आनी थी। रविवार शाम को वह दवा लेने गई थी। रास्ते में गांव के ही दो शोहदों ने उससे छेड़छाड़ की। घर आकर उसने यह बात बताई। सुबह मनचलों के घर जाकर बात करने का सोचा था। इससे पहले ही बेटी ने जान दे दी।

यह भी पढें : शादी की उम्र क्यों घटाने जा रही सरकार?

नम्र निवेदन

सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular