Saturday, May 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News:11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित किये गये विविध कार्यक्रम

Shravasti News:11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित किये गये विविध कार्यक्रम

संवाददाता

श्रावस्ती। 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों में भी शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ छात्र/छात्राओं को भी शपथ दिलायी गयी। कलेक्ट्रेट सभागार एवं जूनियर हाईस्कूल भिनगा में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जिलाधिकारी टी0के0 शिबु द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों, छात्र/छात्राओं को शपथ दिलायी गयी तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय से कमाण्डेट होम गार्ड के अगुवायी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रैली निकाली गयी, रैली को जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार एवं जूनियर हाईस्कूल भिनगा में शपथ दिलाते हुए कहा कि ’हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।’’

Shravasti News:11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित किये गये विविध कार्यक्रम


तद्ोपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने जूनियर हाई स्कूल भिनगा में मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर मतदाता दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान जूनियर हाईस्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मतदाताओं के एक-एक मत से ही सरकार बनती है इस लिए भारत निर्वाचन आयोग का यह उद्देश्य रहता है कि कोई भी मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपना मत देने से वंचित न रह जाय क्यों कि लोकतंत्र के महापर्व पर हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार है निर्वाचन के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरे जिला प्रशासन के अमले से लेकर बी0एल0ओ0 तक अपनी-अपनी भूमिका बेहतर ढंग से निभाने पर ही इतना बडा चुनाव सम्पन्न किया जाता है। जिले में पुनरीक्षण कार्यक्रम 2020-21 में बेहतर काम करने के लिए कई बीएलओ को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। तथा युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र भी प्रदान किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जूनियर हाईस्कूल भिनगा में अध्यापिकाओं एवं छात्राओं के द्वारा रंगोली भी बनायी गयी, जिसमें प्राथमिक विद्यालय मछरिहवा को प्रथम, प्राथमिक विद्यालय राजापुर रानी को द्वितीय एवं प्राथमिक विद्यालय गोठवा को तृतीय स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जगरूकता दौड, मतदाता जागरूकता परेड, मानव श्रृंखला, मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली कार्यक्रम, स्लोगन राइटिंग निबन्ध लेखन, नुक्कड नाटक प्रतियोगिता एवं बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदेय स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे जागरूक किया। राष्टी्रय मतदाता दिवस के अवसर पर जूनियर हाई स्कूल भिनगा में आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किया। इसी क्रम में मतदाता दिवस के अवसर पर तहसील भिनगा मे उप जिलाधिकारी प्रवेन्द्र कुमार तहसील इकौना में उप जिलाधिकारी राजेश मिश्रा, तहसील जमुनहा में उप जिलाधिकारी जे चौहान द्वारा शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ ग्रहण के समय अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डेय, उप जिलाधिकारी/जिला प्रोवेशन अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी गिरीश कुमार, महानिरीक्षक निबंधन पी0एन0 सिंह , सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी छोटे लाल सहित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी प्रकार जूनियर हाईस्कूल भिनगा में शपथ ग्रहण के समय उप जिलाधिकारी भिनगा प्रवेन्द्र कुमार, तहसीलदार राजकुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक चन्द्रपाल,, खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार, कमाण्डेट होम गार्ड संतोष कुमार, प्रार्चाय ज्योति प्रकाश पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, अध्यापक/अध्यापिकाए, युवा वोटर छात्र/छात्राए मौजूद रहें।

यह भी पढें : रिश्वतखोर लेखपाल निलम्बित, दूसरे से जवाब तलब

Shravasti News:11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित किये गये विविध कार्यक्रम
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular