Tuesday, August 18, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News:सामूहिक विवाह योजना में शादी के बंधन में बंधे 237 जोडे़

Shravasti News:सामूहिक विवाह योजना में शादी के बंधन में बंधे 237 जोडे़

संवाददाता

श्रावस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बुधवार को 237 शादियां सम्पन्न हुई। जनपद में इस बार यह कार्यक्रम 03 स्थानों पर आयोजित किये गये। इसमें अनुसूचित जाति के 110, जनजाति के 05 पिछडा वर्ग के 69 सामान्य वर्ग के 12 और अल्पसंख्यक वर्ग के 41 जोडे शामिल हुए। सीताद्वार में विकास खण्ड गिलौला, इकौना तथा इकौना नगर पंचायत के विवाह सम्पन्न हुए, जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राम फेरन पाण्डेय ने प्रतिभाग कर बर-बधुओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन के उत्थान हेतु प्रतिवद्ध है। ऐसे गरीब असहाय व्यक्ति जो गरीबता के कारण बेटियों के विवाह में आर्थिक बाधा के कारण दिक्कत आ रही थी। ऐसे पात्र गरीब व्यक्ति की पुत्रियों की शादी सरकार खुद कर रही है, जो ऐतिहासिक कदम है। सीता द्वार मंदिर पर कुल 84 जोडों का विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें गिलौला के 43, इकौना के 39 और नगर पंचायत इकौना के 02 जोडे सम्मिलित हुए। सभी को 10,000 हजार रुपए की उपहार सामग्री भी दी गयी। यहां पर उपायुक्त मनरेगा उपेन्द्र पाठक और जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी डीपीआरओ किरन भी उपस्थित रहें। विधायक ने यहां सभी जोडों को अपनी तरफ से वस्त्र उपहार में देकर सबको आशीर्वाद दिया। नशामुक्ति के हस्ताक्षर अभियान में विधायक राम फेरन पाण्डेय, डीपीआरओ, उपायुक्त मनरेगा, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी समेत सैकडों लोगो ने हस्ताक्षर किये। विकास खण्ड सिरसिया में कुल 38 जोडों का विवाह सम्पन्न हुआ। इसी तरह से विकास खण्ड हरिहरपुर रानी में विकास खण्ड जमुनहा, हरिहरपुर रानी तथा नगर पालिका परिषद भिनगा के वैवाहिक कार्यक्रम हुए। जमुनहा के 86, हरिहरपुर रानी के 21 और भिनगा के 08 जोडों का विवाह सम्पन्न हुआ। विकास खण्ड हरिहर पुर रानी में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष संजय कैराती, महामंत्री रणबीर सिंह, महामंत्री दिवाकर शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुभाष सत्या, एवं खण्ड विकास अधिकारी नेबर-बधुओं को आशीर्वाद दिया। वही सिरसिया में खण्ड विकास अधिकारी की उपस्थिति में विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम के बात जिलाधिकारी टीके शिबु ने बाल विवाह रोकने और अपात्रों का विवाह रोकने के लिए कठोर निर्देष जारी किये थे और तीनो कार्यक्रम स्थल पर नोडल अधिकारी की तैनाती की गयी थी। बाल विवाह रोकने के लिए प्रोबेशन विभाग की टीमें भी तीनों कार्यक्रम स्थल पर सक्रिय रही।

Shravasti News:सामूहिक विवाह योजना में शादी के बंधन में बंधे 237 जोडे़

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

Shravasti News:सामूहिक विवाह योजना में शादी के बंधन में बंधे 237 जोडे़
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?

मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular