Friday, September 18, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti : पुल धंसा, भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

Shravasti : पुल धंसा, भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

संवाददाता

श्रावस्ती। बहराइच-मल्हीपुर मार्ग पर बना पुल बारिश के कारण धंस गया है। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने मौके पर पहुंच कर पुल का जायजा लिया। साथ ही डीएम के निर्देश पर पुलिस प्रशासन की ओर से पुल से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। जमुनहा विकास क्षेत्र के मल्हीपुर बहराइच मार्ग पर स्थित उल्टहवा पुल बारिश के चलते रविवार को धंस गया। पुल के दोनों सिरों पर बड़ा सा होल बन गया है। ऐसे में भारी वाहनों के आवागमन से बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की संभावना को देखते हुए पुलिस ने भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। सुबह कुछ लोग पुल से हो निकल रहे थे। इस दौरान पुल के दोनों सिरों पर बड़ा सा हो गया था। जानकारी मिलते ही मल्हीपुर पुलिस तत्काल पुल पर पहुंच गई। वहीं सूचना पर जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंची। डीएम ने क्षतिग्रस्त पुल का जायजा लिया। साथ ही मल्हीपुर प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह को तत्काल पुल से आवागमन बंद करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि पुल में होल बन गया है। भारी वाहनों के चलते से पुल टूटने की संभावना है या फिर वाहनों का पहिया होल में गिरने से भी हादसा हो सकता है। ऐसे में इस पर आवागमन बंद कर दिया जाय। इसके बाद पुलिस ने झाड़ियां रखकर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। बाइक व साइकिल सवारों को जाने की अनुमति दी गई है। साथ ही पुल की मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया गया है।

यह भी पढें :  अब बिना पंजीकरण इन सामानों को नहीं बेंच पाएंगे दुकानदार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक

RELATED ARTICLES

Most Popular