Sunday, August 16, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti : उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न

Shravasti : उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न

संवाददाता

श्रावस्ती। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु व औद्योगिक-व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी। बैठक में अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 08 प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 07 तथा ओडीओपी में 03 आवेदन पत्रों पर ऋण स्वीकृति प्रदान की गयी है। स्वीकृत ऋण आवेदन पत्रों पर तीव्र गति से ऋण वितरण कराने हेतु जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग/अग्रणी जिला प्रबन्धक इण्डियन बैक भिनगा को निर्देश दिये है। बैठक में भिनगा से लखनऊ आने-जाने के लिए 03 रोडवेज की बसों के नियमित संचालित करने की मांग की गयी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कमलेश चन्द, उपायुक्त उद्योग जेएन यादव, सहायक आयुक्त उद्योग अरविंद कुमार भास्कर, अग्रणी जिला प्रबंधक जेएन श्रीवास्तव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत भिनगा, उप निदेशक मण्डी निर्माण गोण्डा, आलमगीर, रामशंकर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढें :  सातवें दिन भी जारी रही वकीलों की हड़ताल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular