Sunday, February 8, 2026
Homeमनोरंजनशिल्पा शेट्टी : अधूरा प्यार, अदाओं से लूटा 'यूपी-बिहार'

शिल्पा शेट्टी : अधूरा प्यार, अदाओं से लूटा ‘यूपी-बिहार’

अब Power Icon बनीं शिल्पा शेट्टी का दिल अधूरा रह गया!

मनोरंजन डेस्क

शिल्पा शेट्टी, 90 के दशक की वह बेमिसाल अभिनेत्री हैं, जिनकी एक झलक से ही सिनेमाघरों में सीटियां बज उठती थीं। अपने करियर के स्वर्णकाल में शिल्पा ने जिन्दगी के वो रंग देखे जो शायद हर अभिनेत्री के हिस्से में नहीं आते! अधूरा प्यार, लगातार विवाद, फिल्मी असफलताएं और फिर बिजनेस वर्ल्ड में धमाकेदार एंट्री। आज जब शिल्पा शेट्टी अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं, तो यह जानना जरूरी हो जाता है कि इस अभिनेत्री ने कैसे हर मोड़ पर खुद को साबित किया।

एक मध्यमवर्गीय परिवार की बेटी, जिसने सपनों को हकीकत बना दिया
शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून 1975 को मंगलौर, कर्नाटक में हुआ। उनके माता-पिता सुरेंद्र और सुनंदा शेट्टी साधारण मध्यमवर्गीय नौकरीपेशा लोग थे। बचपन से ही शिल्पा में आत्मविश्वास और शारीरिक अनुशासन गजब का था। 16 साल की उम्र में उन्होंने लिम्का का विज्ञापन किया और यहीं से मॉडलिंग करियर की शुरुआत हुई।

17 की उम्र में ‘बाजीगर’, और फिर नहीं रुकी ‘शिल्पा शेट्टी’
साल 1993 में जब उन्होंने शाहरुख खान और काजोल के साथ फिल्म ‘बाजीगर’ में काम किया, तब कोई नहीं जानता था कि यह फिल्म शिल्पा की पहचान बन जाएगी। उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया, हालांकि जीत नहीं सकीं। ‘बाजीगर’ के बाद शिल्पा शेट्टी ने ‘धड़कन’, ‘शूल’, ‘जानवर’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘रिश्ते’, ‘फरेब’, ‘आओ प्यार करें’, ‘कर्ज’ और ‘दस’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी धाक जमाई। हिंदी के अलावा उन्होंने कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट के फ्यूजन लुक ने चौंकाया!

अधूरा प्यार: अक्षय कुमार से रिश्ता टूटा तो टूटा सब कुछ…
फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ की शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार के बीच प्यार की शुरुआत हुई। दोनों एक-दूसरे को लेकर इतने गंभीर हो गए थे कि शादी की अटकलें तेज़ हो गई थीं। लेकिन यह रिश्ता सिर्फ तीन साल चल पाया। अचानक अक्षय की जिंदगी से शिल्पा बाहर हो गईं। उन्होंने एक इंटरव्यू में स्वीकारा था कि अक्षय ने उन्हें धोखा दिया। इस ब्रेकअप के बाद शिल्पा की निजी जिंदगी में एक लंबा सन्नाटा आ गया था।

फिर हुई ‘बिजनेस लव स्टोरी’: राज कुंद्रा से शादी और नई शुरुआत
ब्रिटेन में ‘बिग ब्रदर’ जीतने के बाद शिल्पा की मुलाकात यूके बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से हुई। दोनों के बीच जल्दी ही नजदीकियां बढ़ीं और नवंबर 2009 में शादी हो गई। शिल्पा के दो बच्चे हैं—वियान और समीषा। उनकी शादी 16 साल से मजबूत बनी हुई है, हालांकि राज कुंद्रा कई बार पोर्न केस और बिजनेस विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे।

शिल्पा शेट्टी का संघर्ष और सफलता का सफर
शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ

विवादों से रहा गहरा नाता, लेकिन कभी टूटी नहीं ‘शिल्पा’
शिल्पा शेट्टी की जिंदगी में दो बड़े विवाद रहे। बिग ब्रदर शो (2007) के दौरान ब्रिटिश मॉडल जेड गुडी ने नस्लीय टिप्पणी की, जिससे अंतरराष्ट्रीय विवाद खड़ा हो गया। शिल्पा ने शो जीतकर भारत का मान बढ़ाया। मुंबई के एक एड्स जागरूकता कार्यक्रम में रिचर्ड गेर ने शिल्पा को मंच पर किस कर लिया था। इस पर देशभर में विरोध और कोर्ट केस दर्ज हुए। इसके अलावा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम की को-ओनरशिप के दौरान फिक्सिंग विवाद में भी उनका नाम आया।

यह भी पढ़ें: दीपिका ने Spirit के बाद कल्कि-2 को भी क्यों मारी ठोकर?

करोड़ों की मालकिन, एक सफल व्यवसायी
शिल्पा शेट्टी आज सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन हैं। उनकी नेटवर्थ करीब ₹150 करोड़ है। वे बास्तियन नामक हाई प्रोफाइल रेस्टोरेंट में 50% की पार्टनर हैं। एक ऐड के लिए वे ₹1 करोड़ तक चार्ज करती हैं। उनका योग ऐप, फिटनेस वीडियो, और हेल्थ ब्रांड्स में भी इन्वेस्टमेंट है।

फिटनेस और योग की प्रतीक
शिल्पा शेट्टी आज फिटनेस और योग की पहचान बन चुकी हैं। उनके वर्कआउट वीडियो, योगा चैलेंज और हेल्थ टिप्स लाखों लोग फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी अत्यंत सशक्त और प्रेरणादायक है।

आज भी फिल्मों और वेब सीरीज में एक्टिव हैं ‘शिल्पा’
हाल ही में उन्हें रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में देखा गया। इससे पहले फिल्म ‘सुखी’ में उनके सशक्त महिला किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा। उम्र भले ही 50 की हो चुकी हो, लेकिन उनकी एनर्जी और लुक्स आज भी उन्हें युवा पीढ़ी की फेवरेट बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु भगदड़ कांड में जिम्मेदारों के इस्तीफे शुरू

RELATED ARTICLES

Most Popular