Tuesday, May 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीSharavasti News : दुराचार के बाद मां ने ही कर दी थी...

Sharavasti News : दुराचार के बाद मां ने ही कर दी थी बेटी की हत्या

इकौना थाने की पुलिस ने किया दुष्कर्म के बाद हत्या का खुलासा

संवाददाता

श्रावस्ती। जिले के इकौना थाने की पुलिस ने दुराचार व हत्या के आरोपी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सौरूपुर में बीते 29 जुलाई को एक युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया था। प्रकरण में एक महिला ने थाने में तहरीर देकर ओमकार पुत्र बेचू दयाल निवासी ग्राम कासिम बनकटी दाखिला सौरूपुर पर दुराचार कर उसी पुत्री की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवचेना के दौरान इकौना पुलिस ने आरोपी ओमकार के साथ ही एक महिला मालती देवी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि ओमकार ने एक युवती के साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दिया था। मां के जग जाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद युवती की मां ने सोचा कि सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी होगी तो उसकी इज्जत चली जाएगी। इस पर मां मालती देवी ने युवती का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद मां ने मृतका का शव फांसी के फंदे से लटका दिया जिससे उस पर किसी को हत्या का शक न हो। थानाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि विवेचना में जो तथ्य सामने आए उसमें ओमकार दुराचार व युवती की मां हत्या में संलिप्त पाये गए हैं। उन्होंने बताया कि दुराचार के आरोपी ओमकार को जगतजीत इण्टर कालेज इकौना व हत्या की आरोपी मालती देवी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular