Sunday, February 8, 2026
Homeराष्ट्रीयPM Modi : खराब मौसम के कारण पीएम का दौरा रद्द

PM Modi : खराब मौसम के कारण पीएम का दौरा रद्द

50 वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को सिक्किम जाने वाले थे PM Modi

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिक्किम दौरा रद्द हो गया है। अब PM Modi सिक्किम के राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ के समारोह के लिए गंगटोक नहीं जा पाएंगे। इसके बजाय वे सुबह 10 बजे बागडोगरा से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सिक्किम के लोगों को संबोधित करेंगे। इससे पहले गंगटोक में PM Modi के आने के लिए तैयारियां चल रही थीं। सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी ’सिक्किम / 50ः जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है’ कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे। PM Modi सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले थे। हालांकि, अब सभी कार्यक्रम वर्चुअली आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढें: Big Alert: सिक्किम एडवाइजरी से देश में हड़कंप

पोर्टल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h

कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular