Thursday, August 13, 2026
Homeराष्ट्रीयNational News: रक्षा मंत्री ने युद्ध स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि, जवानों...

National News: रक्षा मंत्री ने युद्ध स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि, जवानों से मिले

कोलकाता (हि.स.)। दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दार्जिलिंग में सुकना युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। रक्षा मंत्री शनिवार को सिंह दार्जिलिंग पहुंचे थे। वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से 33 कोर सेना मुख्यालय सुकना पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने जवानों को संबोधित किया। 
रक्षा मंत्री ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत हमेशा अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंध चाहता है, हमने हमेशा उसी के लिए प्रयास किया है। इसके बावजूद हमारे जवानों को समय-समय पर अपनी सीमाओं, अखंडता और सार्वभौमिकता की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान करना पड़ा है। दशहरा पर वह सिक्किम जाएंगे। इस दौरान वह सैनिकों का मनोबल बढ़ाएंगे। अपनी यात्रा के दारौन वह सिक्किम में सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित सड़क का भी उद्घाटन करेंगे। 
हिंदू परंपरा के अनुसार सिक्किम में चीन की सीमा के पास तैनात स्थानीय इकाइयों में से एक में ‘शस्त्र पूजन’ में भी राजनाथ सिंह हिस्सा लेंगे। इस पूजा में योद्धाओं द्वारा दशहरे में हथियारों की सालाना पूजा की जाती है। पिछले साल राजनाथ सिंह ने फ्रांस में भारत के पहले राफेल लड़ाकू विमान को प्राप्त करते हुए ऐसा किया था। रक्षा मंत्री उन स्थानों पर भी जा सकते हैं जहां भारत ने चीन द्वारा घुसपैठ की किसी भी संभावित कोशिश को रोकने के लिए बड़ी संख्या में सैनिकों और टैंकों को तैनात किया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular