Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयNational News : महीने के अंत या अगले साल के शुरुआत में...

National News : महीने के अंत या अगले साल के शुरुआत में मिल सकती है कोरोना वैक्सीन

– एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने जताई उम्मीद
– अभी तक प्राप्त डेटा के अनुसार कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित

विजयलक्ष्मी
नई दिल्ली(हि.स.)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने उम्मीद जताई है कि वैक्सीन इस महीने के अंत तक या फिर अगले महीने के पहले हफ्ते तक वैक्सीन का आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति मिल सकती है। 
उन्होंने गुरुवार को कहा कि देश में कोरोना वैक्सीन ट्रायल के अंतिम चरण में है। ट्रायल से अभी तक जो भी डेटा प्राप्त हुआ है उससे वैक्सीन के सुरक्षित होने के संकेत मिले हैं। 70,000-80,000 वॉलंटियर को वैक्सीन दिया गया है, किसी में भी कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं देखा गया है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार वैक्सीन सुरक्षित है। 
कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के दौरान चेन्नई के वॉलंटियर में साइड इफेक्ट के दावे  के मामले में डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि चेन्न्ई का मामला घटनात्मक है, वैक्सीन से इसका संबंध नहीं है। जब वैक्सीन बड़ी संख्या में लोगों को दिया जाता है, उसमें से किसी को दूसरी बीमारी हो, उस स्थिति में वैक्सीन से उसका कोई संबंध नहीं होता।

RELATED ARTICLES

Most Popular