Tuesday, August 11, 2026
Homeराष्ट्रीयNational News : 'कोविड वार' में नौसेना मुस्तैद, प्रधानमंत्री ने ली इंतजामों...

National News : ‘कोविड वार’ में नौसेना मुस्तैद, प्रधानमंत्री ने ली इंतजामों की जानकारी

– विदेशों से लिक्विड ऑक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनर लाने के लिए तैनात किये 07 जहाज 
– लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ा रही है नौसेना 

सुनीत निगम
नई दिल्ली (हि.स.)। नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात करके कोविड संकट के दौरान नौसेना की ओर से किये जा रहे इंतजामों के बारे में जानकारी दी। समीक्षा के दौरान एडमिरल सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया कि विदेशों से लिक्विड ऑक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनर और उससे जुड़े मेडिकल उपकरण भारत लाने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु-II लॉन्च किया गया है। इस मिशन के लिए भारतीय नौसेना ने 07 जहाजों को तैनात किया है। ​नौसेना लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ा रही है।​
​नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने में मदद करने के लिए नौसेना की पहल पर पीएम मोदी को जानकारी दी। प्रधानमंत्री के साथ मुलाक़ात में नौसेना प्रमुख ने जानकारी दी कि विभिन्न शहरों में नागरिकों के उपयोग के लिए नौसेना के अस्पताल खोले जा रहे हैं। ​​नौसेना लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ा रही है।​ उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई के समर्थन में सात भारतीय जहाजों आईएनएस कोलकाता, कोच्चि, तलवार, तबर, त्रिकंद, जलाश्व और ऐरावत को तैनात किया गया है। सभी जहाज विभिन्न देशों से तरल चिकित्सा ऑक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनरों और संबंधित चिकित्सा उपकरणों को भारत लाने के मिशन पर जुटे हैं। 
एडमिरल करमबीर सिंह ने इस महामारी में देशवासियों की सहायता के लिए भारतीय नौसेना की ओर से की जा रही विभिन्न पहलों के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी। नौसेना में चिकित्सा कर्मियों को कोविड कर्तव्यों का प्रबंधन करने के लिए देश के विभिन्न स्थानों पर फिर से नियुक्त किया गया है। उन्होंने पीएम को यह भी बताया कि भारतीय नौसेना सभी राज्यों में नागरिक प्रशासनों की सहायता के लिए पहुंच गई है। नौसेना की ओर से अस्पताल के बेड, परिवहन और ऐसी अन्य चीजों के लिए मदद करने की पेशकश की है। 
उन्होंने पीएम को यह भी बताया कि नौसेना कर्मचारियों को कोविड संकट के समय देश की मदद करने के लिए युद्ध जैसे हालातों के अनुरूप नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने पीएम को बताया कि नौसेना लक्षद्वीप के साथ-साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने में मदद कर रही है। उन्होंने पीएम को यह भी अवगत कराया कि भारतीय नौसेना ऑक्सीजन कंटेनरों के साथ-साथ बहरीन, कतर, कुवैत और सिंगापुर से भारत को अन्य आपूर्ति कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular