Sunday, April 26, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : महिला दिवस पर इमामबाड़ा समेत कई स्थलों में निःशुल्क...

Lucknow News : महिला दिवस पर इमामबाड़ा समेत कई स्थलों में निःशुल्क प्रवेश कर सकेंगी महिलाएं

लखनऊ (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने महिलाओं को तोहफा दिया है। इस दिन शहर के तमाम ऐतिहासिक स्थलों को महिलाओं के लिये खोल दिया जाएगा। कुछ स्थलों पर प्रवेश के लिये शुल्क भी लगता है लेकिन इस दिन महिलाओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शनिवार को बताया आठ मार्च यानी कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के तमाम स्थलों व घूमने वाली जगहों को महिलाओं के लिए खोल दिया जाएगा। ऐतिहासिक इमारत जैसे कि इमामबाड़ा, रूमी गेट, पिक्चर गैलरी आदि जगहों पर महिलाओं का नि:शुल्क प्रवेश रहेगा। महिला दिवस पर प्रशासन की ओर से सभी महिलाओं को यह एक तोहफा के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम कर रखा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular