लखनऊ (हि.स.)। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में बुधवार को रण बाबा मन्दिर के बुजुर्ग पुजारी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों ने लूटपाट के बाद पुजारी की हत्या की आशंका जताई गयी है।
थाना क्षेत्र के शिवपुर स्थित मन्दिर में रोजाना की तरह स्थानीय लोग दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां पर मन्दिर के बुजुर्ग पुजारी का शव पड़ा हुआ था। धारदार हथियार से की गई पुजारी की हत्या को लेकर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच शुरु कर दी है। यहां के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि पुजारी का किसी से भी कोई रंजिश नहीं थी। पुजारी मिलनसार व्यक्ति थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि तहकीकात में अभी तक यह पता चला है कि लूटपाट के बाद युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
Submitted By: Deepak Varun Edited By: Mohit Verma
