लखनऊ (हि.स.)। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित भागूखेड़ा गांव की फ्लोर मिल में रविवार को अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग को बुझाना शुरु कर दिया है।
मोहनलालगंज थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा के मुताबिक, भागूखेड़ा गांव की फ्लोर मिल में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग मिल के गोदाम में लगी थी, जिससे हर तरफ धुंआ भर गया। मिल के कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई और सूचना दमकल कर्मियों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड ने आग को बुझाना शुरु कर दिया है।
प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आग बुझाने में दमकल की पांच गाड़ियां लगी हुई है। धुआं भरा होने के कारण आग बुझाने में कठिनाईयां हो रही है, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, एहतियातन तौर पर मिल को खाली करा लिया गया है।
