Tuesday, May 5, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News:सात फेरे से पहले जयमाल में दूल्हा गिरफ्तार

Lucknow News:सात फेरे से पहले जयमाल में दूल्हा गिरफ्तार

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर में शादी समारोह में गुरुवार रात पुलिस ने रेप के आरोप में घिरे दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। जयमाल की तैयारी के बीच दूल्हे के पकड़े जाने से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर केके तिवारी के मुताबिक अंकित के खिलाफ युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अंकित को तलाश रही थी। छानबीन में पता चला कि अंकित गुरुवार को शादी करने वाला है। इस सूचना पर समारोह स्थल पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक अंकित ने आरोप लगाने वाली युवती के साथ मंदिर में शादी की थी। कुछ वक्त पहले आरोपी युवती को छोड़ कर चला गया था। जिसके बाद पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular