कई सितारों से लगाया दिल किंतु प्यार में हमेशा मिला धोखा और बदनामी
अभिषेक से टूटी सगाई, हनीमून के दिन पति ने दोस्तों संग सोने को किया मजबूर
मनोरंजन डेस्क
मुंबई! बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन कही जाने वाली करिश्मा कपूर ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज किया, लेकिन निजी जिंदगी में उन्हें कभी सच्चा प्यार नहीं मिला। एक के बाद एक रिश्ते टूटे, सगाई टूटी, शादी टूटी और रह गई बस टीस।
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का रिश्ता लंबे वक्त तक चर्चा में रहा। दोनों की सगाई भी हुई लेकिन अचानक रिश्ता टूट गया। इसके बाद करिश्मा की ज़िंदगी में आए दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर। शादी तो हुई लेकिन वह भी एक भयानक अध्याय बन गई।
करिश्मा कपूर ने संजय कपूर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि हनीमून के दौरान उनके पति ने उन्हें अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया और जब उन्होंने इंकार किया तो उनकी पिटाई की गई। यहां तक कि दोस्तों के बीच उनकी बोली भी लगाई गई थी। ये खुलासे चौंका देने वाले थे और करिश्मा की छवि पर भी असर पड़ा।
यह भी पढें: बुलडोजर अभियानः UP के 3 जिलों में 500 मदरसे बंद, 60 ढहाए गए
करिश्मा कपूर ने 16 साल की उम्र में ‘प्रेम कैदी’ से अपना फिल्मी करियर शुरू किया। हालांकि उनके डेब्यू को लेकर उनके चाचा ऋषि कपूर ने फिल्म में स्विमसूट पहनने पर आपत्ति जताई थी। लेकिन करिश्मा ने खुलकर कहा कि उनकी एक्टिंग को सराहा गया, न कि कपड़ों को। उन्होंने कहा कि यदि माता-पिता को कोई दिक्कत नहीं है, तो किसी और को क्यों होनी चाहिए।

कपूर खानदान में महिलाओं के फिल्मों में काम न करने की परंपरा रही, जिसे करिश्मा ने तोड़ा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अफवाह थी कि उनके परिवार ने उन्हें फिल्मों में काम करने से रोका। उनके पिता रणधीर कपूर ने उन्हें सलाह दी थी कि “कपूर नाम को नीचा मत करना” और वे उनके पीछे खड़े रहे। उनके दादा राज कपूर ने उन्हें प्रेरित किया था कि अगर एक्ट्रेस बनो तो सबसे अच्छी बनो वरना बिल्कुल मत बनो।
करिश्मा की पहली फिल्म के बाद लगातार पांच फिल्में फ्लॉप रहीं, लेकिन ‘अनाड़ी’ और ‘जिगर’ ने उनके करियर को संभाल लिया। इसके बाद उन्होंने ‘राजा बाबू’, ‘कुली नंबर वन’, ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘राजा हिंदुस्तानी’ जैसी हिट फिल्में दीं। राजा हिंदुस्तानी ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया और इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला।
यह भी पढें: सरदार जी 3 विवाद से गरमाया माहौल, मीका बोले ‘देश पहले’
लेकिन निजी जिंदगी में करिश्मा कपूर को कभी सुकून नहीं मिला। अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद उन्होंने संजय कपूर से शादी की और दो बच्चों की मां बनीं। लेकिन यह रिश्ता भी 2016 में तलाक के साथ खत्म हो गया। न्यूज़ रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा ने आरोप लगाया था कि जब वह गर्भवती थीं, तब उनके पति ने अपनी मां से कहा कि अगर करिश्मा ड्रेस में फिट न आए तो उन्हें थप्पड़ मारें। ये आरोप सुनकर हर कोई सन्न रह गया।
संजय कपूर की मौत से करिश्मा को गहरा सदमा पहुंचा। 12 जून 2025 को इंग्लैंड में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। 19 जून को करिश्मा ने उन्हें अंतिम विदाई दी। करिश्मा कपूर की ज़िंदगी इस बात की गवाही देती है कि ग्लैमर की चमक के पीछे कितने अंधेरे छिपे होते हैं। प्यार, धोखा, अपमान और अकेलापन — यह सब उन्होंने झेला, लेकिन मजबूती से खड़ी रहीं। उनकी कहानी आज भी लाखों लड़कियों के लिए एक सीख है कि सफलता के पीछे संघर्ष की कितनी बड़ी कीमत होती है।

यह भी पढें: जेंडर चेंज विवाह: सोनू बना सोनिया, प्रेमी संग लिए 7 फेरे