– पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा और आप पार्टी के कार्यकर्ता
कानपुर देहात (हि.स.)। मूसानगर थानाक्षेत्र में बीते दिनों कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा दम्पति समेत छह बच्चों संग आग लगाने वाले मामले में नया मोड़ आ गया है। आग में गंभीर रूप से झुलसी एक बच्ची की मौत हो गई है। विपक्षी पार्टी मौके पर पहुंच कर भाजपा को गलत ठहराने के लग गई हैं।
कानपुर देहात के मूसानगर में 28 जनवरी की सुबह एक नेता द्वारा कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाकर गुलफाम ने पत्नी और छह बच्चों के संग आग लगा ली थी। जिसमें सब गम्भीर रूप से झुलस गये थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सभी झुलसे लोगों को अस्पताल भिजवाया था। आग से झुलसे लोगों को बचाने में थाने का एक सिपाही भी गम्भीर रूप से झुलस गया था। झुलसे लोगों का इलाज लखनऊ में चल रहा है सोमवार को इलाज के दौरान बच्ची बच्ची चांदतारा 3 वर्ष की मौत हो गयी है।
घटना की जानकारी पर बीजेपी नेता ने कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा न करने की बात कही थी। साथ ही बीजेपी नेता ने उनके द्वारा जमीन खरीद कर बनवाये जाने की भी बात रखी थी। जिसकी राजस्व टीम द्वारा जांच भी कराई गई थी। बीजेपी नेता ने इस घटना को राजनीतिक षणयंत्र के चलते फंसाये जाने का आरोप अन्य पार्टियों पर लगाया है। मूसानगर में हुई घटना अब राजनीतिक रूप ले चुकी है। सपा और आप पार्टी का प्रतिनिधि मंडल ने मूसानगर नगर पहुंच पीड़ित परिवार से जानकारी ले रहा है। सपा प्रदेश नेतृत्व ने आवाहन पर आज सपा का 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल कानपुर देहात के मूसानगर पहुंचा और गुलफाम के माता पिता से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी ली। गुलफाम के पिता हमीद ने उनको घटना की जानकारी दी।
सपा के प्रतिनिधि मंडल ने गुलफाम के पिता को हर सम्भव मदद का भरोषा दिया। सपा के प्रतिनिधि मंडल ने अधिकारियों से बात कर घटना की जानकारी ली और पीड़ित को न्याय न मिलने पर इस मामले को विधानसभा में उठाने की चेतावनी दी भी दी है। कानपुर के आर्य नगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि भूमाफिया सत्ता बल और गुंडई के प्रयोग से जबरदस्ती कब्जा कर रहा था, जिसमें अधिकारियों की मिलीभगत थी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आए है और पूरी रिपोर्ट सपा मुखिया को दी जाएगी।
घटना की जानकारी पर आप पार्टी के निर्देश पर आप पार्टी के प्रदेश सचिव आशुतोष पांडेय भी मूसानगर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात कर मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही घटनास्थल को भी देखा। आशुतोष पांडेय ने भी प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाए।
Kanpur News : जमीन कब्जे मामले में आग लगाने वाले परिवार में एक मासूम की मौत
RELATED ARTICLES
