Monday, March 2, 2026
Homeमनोरंजनहिना खान की ’सरप्राइज वेडिंग’ से तहलका, गुपचुप रचाई शादी!

हिना खान की ’सरप्राइज वेडिंग’ से तहलका, गुपचुप रचाई शादी!

ब्वायफ्रेंड राकी से हिना खान की शादी के वीडियो-फोटो वायरल

शादी के बाद ससुराल में हिना खान ने मनाई पहली ईद, लिखा मजेदार मैसेज

मनोरंजन डेस्क

मुंबई। टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी दमदार पहचान बना चुकीं हिना खान ने आखिरकार अपने 13 साल पुराने प्रेमी रॉकी जायसवाल से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इस हिना खान शादी को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। जहां एक ओर फैंस इस खबर से रोमांचित हैं, वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री ने शादी में जिस ‘सादगी’ को अपनाया, वह चर्चा का विषय बन गई है। इस खबर ने तब और ज्यादा लोगों को चौंकाया जब हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपने पति रॉकी के साथ तस्वीरें साझा कीं और लिखाः ‘हमारा मिलन हो चुका है।’

सादगी की मिसाल बनी ‘हिना खान शादी’
हिना खान शादी को लेकर सबसे ज्यादा जो बात सामने आई, वह थी इसकी सादगी। भारी लहंगे, झिलमिलाते मेकअप या भव्य समारोह की बजाय, उन्होंने एक सिंपल साड़ी और कुंदन ज्वेलरी के साथ शादी रचाई। इस हिना खान शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। तस्वीरों में गुलाबी बॉर्डर वाली पारंपरिक साड़ी, खुले बाल, और गुलाबी घूंघट के साथ हिना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखाः ’मैंने इस खास दिन को उसी सादगी के साथ मनाया, जैसा मैंने पहले से सोचा था। मुझे चमक-दमक की जरूरत नहीं क्योंकि मेरे आसपास जो प्यार है, वही मुझे चमकाता है।’

यह भी पढ़ें: मथुरा लव जिहाद कांड: 23 हिंदू लड़कियों का शोषण

इमोशनल स्पीच ने जीता फैंस का दिल
हिना खान शादी के बाद सामने आया एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पति रॉकी जायसवाल के लिए बेहद इमोशनल स्पीच देती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहाः ‘यह कोई प्रतिज्ञा नहीं है, यह एक भावना है। प्यार बहुत खूबसूरत है लेकिन एक महिला को उसकी सभी कमजोरियों के साथ स्वीकार करना दुनिया का सबसे बड़ा आशीर्वाद है।’ इस स्पीच के दौरान वह खुद को रोक नहीं पाईं और भावुक हो गईं। जवाब में रॉकी ने भी कहाः ‘वह सिर्फ मेरी दुनिया नहीं, मेरी आत्मा हैं। वह मुस्कुराती हैं तो सबकुछ ठीक हो जाता है।’

शादी के बाद पहली ईद का जश्न
हिना खान शादी के बाद अपनी पहली ईद अपने ससुराल में मना रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी पहली रसोई और ईद लंच की तस्वीरें साझा कीं। सिंपल सूट पहने हिना की गोद में सलाद की प्लेट थी और कैप्शन थाः ‘दुल्हन ड्यूटी पर है।’ दूसरी फोटो में उन्होंने लिखाः ‘ईद मुबारक।’ सोशल मीडिया पर हिना की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

हिना खान की ’सरप्राइज वेडिंग’ से तहलका, गुपचुप रचाई शादी!
बकरीद के दिन की तस्वीर

यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला इश्क! मौसेरी सास को लेकर दामाद फरार

13 साल पुराने रिश्ते का परिणय
हिना खान शादी सिर्फ एक नया रिश्ता नहीं, बल्कि 13 साल पुराने प्रेम की पराकाष्ठा है। दोनों की पहली मुलाकात टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी। तब रॉकी शो के सुपरवाइजर थे। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और अब वह रिश्ता शादी में बदल गया। हिना खान ने शादी की घोषणा करते हुए लिखाः ‘हम दो अलग दुनिया के लोग थे, लेकिन प्यार ने हमें एक संसार बना दिया। आज से हम पति-पत्नी हैं, आपके आशीर्वाद की आकांक्षा है।’

सोशल मीडिया पर छाईं वेडिंग फोटोज
हिना खान शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बाढ़ की तरह फैल रही हैं। मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन की गई हिना की साड़ी और रॉकी का कुर्ता सोशल यूज़र्स को बेहद पसंद आया है। लोगों ने इस शादी को ‘इमोशनल’, ‘प्योर’, ‘सपनों जैसा’ कहा है। इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब सभी प्लेटफॉर्म पर हिना की सादगी और इमोशंस से भरी यह शादी ट्रेंड कर रही है।

यह भी पढ़ें: बहराइच का मजार विवाद : 4 मजारों पर चला Bulldozer

RELATED ARTICLES

Most Popular