Sunday, March 1, 2026
Homeस्वास्थ्यहेडफोन-इयरफोन के उपयोग पर सरकार की चेतावनी!

हेडफोन-इयरफोन के उपयोग पर सरकार की चेतावनी!

दो घंटे से ज्यादा कर रहे हैं इस्तेमाल, तो हो जाइए सतर्क

भारत सरकार ने राज्यों को भेजा दिशा-निर्देश

हेल्थ डेस्क
मोबाइल फोन के ब्लूटूथ, इयरप्लग और हेडफोन जैसे उपकरणों का लगातार दो घंटे से अधिक उपयोग करना आपकी सुनने की क्षमता को नुकसान पहुंचा सकता है। यदि तेज आवाज़ में लंबे समय तक सुना जाए, तो स्थायी क्षति की आशंका और बढ़ जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर एक बार स्वाभाविक सुनने की क्षमता खत्म हो जाए, तो उसे किसी भी प्रकार के श्रवण यंत्र या कोक्लियर इम्प्लांट के जरिए वापस नहीं पाया जा सकता। ऐसे में जरूरी है कि इयरफोन और हेडफोन का इस्तेमाल बेहद सावधानी से और आवश्यकता अनुसार ही किया जाए।

उत्तर प्रदेश सरकार के परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने हेडफोन-इयरफोन के उपयोग पर आदेश जारी किया है। यह आदेश महानिदेशक, परिवार कल्याण, नई दिल्ली डॉ. अतुल गोयल के पत्र के हवाले से तैयार किया गया है। दिल्ली से प्राप्त पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति व्यक्तिगत ऑडियो उपकरणों के जरिए लंबे समय तक तेज आवाज में संगीत या अन्य ध्वनियों को सुनता है, तो यह स्थायी सुनने की क्षति का कारण बन सकता है। इसके अलावा, ‘टिनिटस’ जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं, जिसमें व्यक्ति को बार-बार कानों में घंटी या शोर सुनाई देता है। इससे मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। अधिकारियों को यह भी सलाह दी गई है कि इयरफोन हमेशा कम आवाज में और अच्छी गुणवत्ता वाले ब्रांड के ही प्रयोग किए जाएं।

यह भी पढें: रामभक्त अब्दुल कलाम ने पाक को दी शर्मनाक शिकस्त!

बच्चों के लिए विशेष सावधानी जरूरी
प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने स्पष्ट किया कि बच्चों को मोबाइल के उपयोग से जितना हो सके उतना दूर रखें। उनका स्क्रीन टाइम सीमित करें क्योंकि इससे मस्तिष्क के विकास पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसके अलावा, ऑनलाइन गेमिंग से बच्चों को दूर रखना भी जरूरी है क्योंकि इन खेलों में तीव्र ध्वनियों का प्रयोग होता है, जो बच्चों के कानों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

आयोजन स्थलों पर ध्वनि स्तर को लेकर दिशा-निर्देश
राज्य सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि किसी भी सार्वजनिक या निजी आयोजन स्थल पर औसत ध्वनि स्तर 100 डेसिबल से अधिक नहीं होना चाहिए। यह निर्देश प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को भेज दिया गया है ताकि इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

पोर्टल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h

आवश्यकता है संवाद सूत्रों की www.hindustandailynews.com को गोंडा के सभी न्याय पंचायतों, विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर ऐसे युवा व उत्साही संवाद सूत्रों की आवश्यकता है, जो स्मार्ट फोन इस्तेमाल करते हैं। सामाजिक रूप से जागरूक हों। अपने आसपास घटित होने वाली घटनाओं से भिज्ञ रहते हों। मोबाइल पर बोलकर अथवा लिखकर हिंदी टाइपिंग कर लेते हों तथा वीडियो बना लेते हों। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 18 मण्डल और जनपद मुख्यालयों पर भी हमें संवाददाता की आवश्यकता है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : hindustandailynews1@gmail.com जानकी शरण द्विवेदी प्रधान सम्पादक मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular