संवाददाता
गोण्डा। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में रविवार को सी प्रमाण पत्र की परीक्षा 48 यूपी एनसीसी बटालियन के तत्वावधान में हुई। परीक्षा में 47 यूपी बटालियन एनसीसी बस्ती एवं 48 यूपी बटालियन एनसीसी गोंडा के 202 छात्र एवं छात्रा कैडेट सम्मिलत हुए। परीक्षा कर्नल एके सूद कमान अधिकारी 51 यूपी बटालियन एनसीसी के देखरेख में तथा 48 यूपी बटालियन एनसीसी गोंडा के कमान अधिकारी कर्नल सुनीत सिंह प्रशासनिक अधिकारी कर्नल संजीवा द्वारा संपन्न कराई गई। परीक्षा में सर्वप्रथम लिखित परीक्षा एवं बाद में प्रयोगात्मक परीक्षाएं हुईं, जिसमें ड्रिल मैप रीडिंग हथियार प्रशिक्षण फील्ड क्रॉफ्ट बैटल क्राफ्ट सम्मिलित था। इस दौरान मेजर राजाराम, सूबेदार मेजर सुरेंद्र पाल सिंह, डॉ. पुण्योदय मिश्रा, सूबेदार वीरेंद्र सिंह, सीएचएम प्रभात, मनोज हवलदार, शाकिर अली हवलदार, अशोक सहित बटालियन के कर्मी प्रभाकर मिश्र उपस्थित रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
