Sunday, May 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:DM की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक

Gonda News:DM की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक

संवाददाता

गोंडा। जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जल जीवन मिशन की समीक्षा की गई। बैठक में जल जीवन मिशन से चल रही समस्त परियोजनाओं पर विस्तृत रूप से गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यदायी संस्था को निर्देश देते हुए कहा कि सभी परियोजनाएं समय से पूरी गुणवत्ता के साथ कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि चल रही परियोजनाओं के प्रगति के संबंध में समय-समय पर उन्हें भी अवगत कराएं। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि ओवरहेड टैंक, ट्रयूवेल, पाइपलाइन आदि के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कमी पाये जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उनके कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि आवंटन का कार्य समय से पूर्ण करायें। उन्होंने ने जनपद में जल जीवन मिशन का कार्य शत-प्रतिशत समय से पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सरकार की महात्वाकांक्षी योजना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं का कार्य गुणवत्तापूर्ण समय से कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, डीएफओ आरके त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरएस केसरी,

यह भी पढें : प्रतिबंधित पालीथिन बेंचने वाले व्यापारी पर 25 हजार का जुर्माना

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, डीसी एनआरएलएम एनवी सविता, डीसी मनरेगा संत कुमार, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती, अधिशाषी अभियन्ता जल जीवन मिशन ग्रामीण एवं अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular