Sunday, May 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : LBS कालेज में चल रहे विज्ञान योग शिविर का...

Gonda News : LBS कालेज में चल रहे विज्ञान योग शिविर का समापन

संवाददाता

गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज एवं पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय विज्ञान योग शिविर के समापन समारोह में नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ नितेंद्र प्रकाश ने मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए कहा योग हमारे अंतर्मन को शुद्ध करता है, जिससे हम एक सुखद जीवन की ओर प्रशस्त होते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहास विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अमन चंद्रा ने की। इस अवसर पर शास्त्री डिग्री कॉलेज द्वारा पतंजलि योग पीठ की राज्य समन्वयक वंदना बरनवाल, मुख्य अतिथि डॉ नितेंद्र प्रकाश, किरण सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ रेखा शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन किरण सिंह ने किया। उक्त कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ‘योग की विभिन्न मुद्राएं एवं उनका हमारे शरीर पर प्रभाव’ विषय पर पतंजलि योगपीठ की राज्य प्रभारी वंदना बरनवाल एवम् एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ उत्पल से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में देव नारायण पांडे, उर्मिला, माला, जावित्री सिंह, ममता शुक्ला, सतीश दीक्षित, अवधेश तिवारी, आकाश कन्नौजिया का सहयोग सराहनीय रहा।

यह भी पढें :  देख तेरे संसार की हालत क्या हो गयी? या अल्लाह!

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular