Friday, August 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: 10वें दिन भी जारी रहा वकीलों का आन्दोलन, कलेक्ट्रेट में...

Gonda News: 10वें दिन भी जारी रहा वकीलों का आन्दोलन, कलेक्ट्रेट में दिया धरना

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ताओं का आन्दोलन बुधवार को दसवें दिन भी जारी रहा। अध्यक्ष द्वय दीनानाथ त्रिपाठी व वीरेंद्र त्रिपाठी एवं महामंत्री द्वय मनोज कुमार सिंह व प्रदीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में वकीलों ने बुधवार को डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। अध्यक्षता कर रहे दीना नाथ त्रिपाठी ने ऐलान किया कि मांगें मानी जाने तक आन्दोलन जारी रहेगा। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र त्रिपाठी के सुझाव पर गुरुवार को अधिवक्ता दिवस होने के बावजूद सुबह 10 से 12.30 बजे तक धरना दिया जाएगा। इसके बाद एक बजे से डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद के जयन्ती पर अधिवक्ता दिवस का आयोजन जिला बार एसोसिएशन के सभागार में होगा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि धरना को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने इस बात को रेखांकित किया कि केंद्र सरकार द्वारा पारित अधिनियम में जिला मुख्यालय से तीस किलोमीटर की दूरी पर ग्राम न्यायालय की स्थापना करने की व्यवस्था है। जिला मुख्यालय से तीन अन्य तहसीलों कर्नलगंज, तरबगंज, और मनकापुर की दूरी 30 किलोमीटर से कम है। इसलिए गोण्डा जनपद में ग्राम न्यायालय की स्थापना मानक के बिपरीत है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तीनों तहसीलो मे न्यायिक प्रक्रिया संचालित नहीं हो सकती है। यदि ग्राम न्यायालय के नाम पर तीनों तहसीलो पर मुंसिफ न्यायालय कायम की जाती है, तो न्यायालय की गरिमा न बचेगी और न ही पीठासीन अधिकारी ही सुरक्षित रहेंगे। अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में दसवें दिन के धरना-प्रदर्शन के लिए अधिवक्ताओं को एकजुटता के साथ सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। सभा का संचालन संयुक्त रूप से प्रदीप कुमार पाण्डेय व मनोज कुमार सिंह ने किया।
धरना-प्रदर्शन में गोकरन नाथ पाण्डेय, राम कृपाल शुक्ल, माधव राज मिश्र, इक़बाल बहादुर श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद पाठक, बिन्देश्वरी प्रसाद दूबे, राजेश मिश्र, राम बुझारत, उपेन्द्र मिश्र, जमील खां, अनिल सिंह, रवि प्रकाश पाण्डेय, गौरीशंकर चतुर्वेदी, रीतेश यादव, विजय प्रकाश त्रिपाठी, कौशल किशोर पाण्डेय, अशोक तिवारी, रमेश कुमार दूबे, अनुपम शुक्ल, इन्द्रमणि शुक्ल, राज कुमार चतुर्वेदी, गिरवर चतुर्वेदी, रजनीश पाण्डेय, रामू प्रसाद, सन्तोष कुमार ओझा, विश्वनाथ सिंह, भगौती प्रसाद पाण्डेय, भगौती प्रसाद मिश्र, जय दिनेश शुक्ल, प्रभात शुक्ल, उत्कर्ष त्रिपाठी, राहुल, राजीव कुमार, अजय तिवारी, जगन्नाथ शुक्ल, अजय विक्रम सिंह, अतुल कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद नन्दन श्रीवास्तव, जयदिनेश शुक्ल, भगौती प्रसाद मिश्र, अविनाश पाण्डेय, उत्कर्ष त्रिपाठी, परशुराम मौर्य, नन्दकुमार शुक्ल, अविनाश पाण्डेय समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular