Wednesday, May 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सड़क हादसे में बेटी की मौत, मां जख्मी

Gonda News : सड़क हादसे में बेटी की मौत, मां जख्मी

विकास सोनी

गोण्डा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत अयोध्या मार्ग पर कमल पेट्रोल पम्प के निकट आज एक सड़क हादसे में तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बच्ची की मां की हालत गम्भीर है। जानकारी के अनुसार, ट्रक सख्या यूपी 31टी/9338 ने आज एक मोटर साइकिल सवार को ठोकर मार दिया। परिणाम स्वरूप एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई और बच्ची की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक व खलासी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular