Gonda News : सीडीओ ने किया ड्रेस सिलाई केन्द्रों का उद्घाटन

स्वयं सहायता समूहों को सौंपा गया है ड्रेस सिलाई का कार्य

संवाददाता

गोण्डा। एनआरएलएम योजनान्तर्गत संचालित समूहों को प्राथमिक विद्यालयों में ड्रेस सिलाई का कार्य सौपे जाने के फलस्वरूप विकास खण्ड इटियाथोक के 23 प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के स्कूल ड्रेस की सिलाई हेतु स्वयं सहायता समूहों को कार्य आवंटन किया गया। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सोमवार को विकास खण्ड इटियाथोक के अन्तर्गत संचालित दो स्कूल ड्रेस सिलाई वर्कशाप स्टेशन (तेलियानी कानूनगो एवं बिनोहनी) का फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। दोनों वर्कशाप में 3-3 समूहों की 30-30 महिलाएं सिलाई का कार्य कर रही हैं। सिलाई वर्कशाप स्टेशन तेलियानी कानूनगो में रंजना महिला स्वयं सहायता समूह, प्रगति महिला स्वयं सहायता समूह तेलियानी कानूनगो एवं शहनाज महिला स्वयं सहायता समूह हरदैंया भटपुरवा शामिल है। इसी प्रकार बिनोहनी सिलाई वर्कशाप में गुलाबी महिला स्वयं सहायता समूह, पंचवटी महिला स्वयं सहायता समूह एवं लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने समूह की महिलाओं से ड्रेस के कपड़े के बारे में प्रतिदिन सिलाई के बारे में जानकारी की तथा स्वयं सहायता समूहों की अध्यक्षा से वार्ता की। तेलियानी कानूनगो के वर्कशाप की महिलाओं ने और स्कूल ड्रेस सिलाई हेतु आवंटन करने का निवेदन किया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया। समूह के कार्यों की मुख्य विकास अधिकारी ने प्रसंशा करते हुए और अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी), अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, सचिव राम अजोर, डीएमएम अंशुमान तिवारी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!