Tuesday, April 21, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : विवाहिता ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

Gonda News : विवाहिता ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

संवाददाता

धानेपुर, गोण्डा। थाना क्षेत्र धानेपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गूंगीदेई मे बीती रात्रि में 26 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त सूचना के अनुसार, गूंगीदेई निवासी राहुल सिंह पत्नी निधि सिंह (26) ने अपने घर में छत के पंखे के हुक से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने रात्रि मे ही थाने पर सूचना दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular