Thursday, April 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने गए 43 ताइक्वाण्डो खिलाड़ी

Gonda News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने गए 43 ताइक्वाण्डो खिलाड़ी

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अग्रसेन कॉलेज में सब जूनियर जूनियर कैडेट राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ द्वारा किया जा रहा है, जिसमें 62 जिलों के करीब 2000 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उक्त प्रतियोगिता हेतु गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा सब जूनियर जूनियर व कैडर वर्ग से कुल 43 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों से देवीपाटन मंडल के आयुक्त एवीएस रंगाराव ने मुलाकात की तथा उन्हें शुभकामनाएं देकर रवाना किया। यह जानकारी देते हुए ताइक्वांडो सचिव प्रत्यूष राज ने बताया कि सब जूनियर बालिका वर्ग में वान्या पांडे, आराध्या, रामागिरी अस्मिता, अंशिका मौर्या तथा सब जूनियर बालक वर्ग में पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, अभिराज प्रताप सिंह, मृत्युंजय शुक्ला, हर्षित चौधरी का चयन किया गया है। इसी प्रकार कैडेट बालिका वर्ग में लोखत्र्या सारीदेना, रामागिरी अनाहिता, शिवानी प्रजापति, श्रेया सिंह, अनुष्का सिंह, वैष्णवी चौधरी, काजल मिश्रा, लहर सिंह तथा कैडेट बालक वर्ग में सनी उपाध्याय, निखिल गुप्ता, मनीष कुमार दिवाकर, विशाल सिंह, राज सिंह, वैभव वर्मा, अरुण उपाध्याय, सार्थक सिंह, कार्तिक शर्मा, आदर्श सिंह, हर्षित तिवारी, आयुष कुमार राजभर, कुणाल तिवारी, सुशांत सिंह, क्षितिज तिवारी, श्री जयसवाल, शशांक मिश्रा चयनित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जूनियर बालिका वर्ग में रिया मिश्रा, महक मौर्य, पलक चौधरी, अंजलि जायसवाल, श्रद्धा तथा जूनियर बालक वर्ग में अंश सिंह, संजय कुमार, श्लोक पाठक, उमंग राजभर, पीयूष राजभर, सुमित वर्मा, राहुल सिंह का चयन किया गया। टीम कोच देवेंद्र शर्मा व मैनेजर अरुण चंद्र नागर व नमन जोशी को बनाया गया। उक्त अवसर पर गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉक्टर ओएन पांडेय, सुमित दत्ता, डॉ अभय श्रीवास्तव ,उमेश शाह, डॉक्टर ज्योत्स्ना, लाल बहादुर शास्त्री प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह व अन्य खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को विजई होने की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें : महिला ने एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular