Sunday, September 20, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : मोदी, योगी के हाथ में देश का भविष्य सुरक्षित-ब्रजेश

Gonda News : मोदी, योगी के हाथ में देश का भविष्य सुरक्षित-ब्रजेश

संवाददाता

गोण्डा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि आज देश की बागडोर मोदी जैसे ईमानदार छवि के प्रधानमंत्री के हाथों में है। वहीं यूपी की बागडोर योगी आदित्य नाथ जैसे संत के हाथ में है, जिसके द्वारा गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। वह सोमवार को मनकापुर स्थित इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज (आईटीआई) के आफीसर्स क्लब में भाजपा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग की कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया। 72 साल बाद भाजपा ने देश के गरीबों के लिए तमाम काम किए हैं। उद्घाटन के प्रथम सत्र में उन्होंने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालने के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जरूरमंदों के लिए पीएम आवास, सीएम आवास, आयुष्मान कार्ड सहित तमाम योजनाएं चलाई गई हैं। उप मुख्यमंत्री का आईटीआई के महाप्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने आईटीआई मनकापुर द्वारा निर्मित सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन का डेमो भी देखा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर जिला प्रभारी व एमएलसी अवनीश सिंह, जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम, विधायक गण प्रभात कुमार वर्मा, प्रेम नरायन पाण्डेय, विनय कुमार द्विवेदी, प्रतीक भूषण शरण सिंह, अजय कुमार सिंह, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, महेश नरायन तिवारी, इकबाल बहादुर तिवारी, चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, ब्लाक प्रमुख जगदेव चौधरी, अनिल कुमार उर्फ नीलू पासवान, यूपी सिंह, दीपक गुप्ता, नीरज मौर्या, राजेश तिवारी, राकेश तिवारी, बाबूलाल शास्त्री, सालिक प्रधान उर्फ दिनारा, कमलेश पान्डेय, वैभव सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय, वंदना गुप्ता, राजेश राय चंदानी, अवधेश उपाध्याय, बब्बू मिश्र आदि मौजूद रहे।

यह भी पढें : डिप्टी सीएम के बेटे ने 48 के खिलाफ लिखाया मुकदमा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular