जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ शिवाजी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा सूर्य उपासना के महापर्व मकर संक्रांति के अवसर पर देशभर में 75 लाख लोगों को सामूहिक वर्चुअल सूर्य नमस्कार अभ्यास कराया गया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि योग वेलनेस सेंटर पंडरी कृपाल गोंडा द्वारा योगाभ्यास फेसबुक, जूम ऐप एवं गूगल मीट जैसे विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन संसाधनों के द्वारा कराया गया। इसके साथ-साथ गांधी पार्क में सोशल डिस्टेंस के साथ बाल योगियों ने प्रातः बेला में मन्त्रों के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कोरोना के तीसरी लहर से बचाने के लिए सूर्य नमस्कार में प्रणामासन, हस्त उत्तानासन, पादहस्तासन, अश्व संचालनासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार और भुजंगासन आदि आसन करवाया जाएगा, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने और चुस्त-दुरुस्त रखने में बेहद ही कारगर है। अंत में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने सभी योग साधकों को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया।
यह भी पढ़ें : बच्चों का रखें ख्याल, खांसी आए-पसली चले तो डाक्टर से मिलें
योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया आयुष मंत्रालय ने कहा कि ‘सूर्य नमस्कार’ सूर्य की प्रत्येक किरण के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए सूर्य को प्रणाम के रूप में किया जाता है, क्योंकि वह सभी जीवों का पोषण करता है। मंत्रालय ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टि से, सूर्य नमस्कार को प्रतिरक्षा विकसित करने और जीवन शक्ति में सुधार करने के लिए जाना जाता है, जो महामारी की आज की इस स्थिति में लोगों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। सूर्य के संपर्क में आने से मानव शरीर को विटामिन डी मिलता है, जिसे दुनिया भर की सभी चिकित्सा शाखाओं में व्यापक रूप से मान्यता मिली है। इस अवसर पर अशोक सिंह, अनिल भट्ट, गौरव गुप्ता, आशीष, विवेक, अभिषेक, राज, वरदान, रितिका, खुशी, शौर्य, तथागत, विहान, सलोनी, माही, आस्था, सुमन श्रीवास्तव, अंश, अनामिका गुप्ता, श्रद्धा आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : कोविन पोर्टल पर ऐसे सुधारें नाम, आयु, लिंग आदि सम्बंधी त्रुटियां
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
