Monday, May 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया गया लक्ष्य

Gonda News: भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया गया लक्ष्य

योगी की सभा व अमित शाह की बैठक में लोगों को पहुंचाएं

संवाददाता

गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को पार्टी के जिला प्रभारी एमएलसी अवनीश कुमार सिंह की विशिष्ट उपस्थिति, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप की अध्यक्षता व जिला महामंत्री राकेश तिवारी के संचालन में एक बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि आगामी 29 अक्टूबर को लखनऊ में देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह का आगमन हो रहा है। उनकी अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जनपद के सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी सहित सभी शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी को उपस्थित रहना है। गृहमंत्री उस दिन पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करेंगे। गोण्डा जनपद को चार लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद में आगमन हो रहा है। उक्त कार्यक्रम में सभी मण्डल अध्यक्षों को अपने-अपने मण्डल से लाभार्थियों को भेजने की व्यवस्था को देखना है। उन्होंने बताया कि आगामी दीपावली को हम सभी मिलकर इस बात की व्यवस्था तय करेंगे कि जनपद के हर एक लाभार्थी के घर-घर जाकर दो-दो दीपक जलाने हैं। आगामी 01 नवम्बर से मतदाता पुनरीक्षण का कार्य हर बूथ पर प्रारम्भ होना है। इसमें प्रत्येक बूथ पर नव मतदाता फार्म भरकर हर रविवार को बीएलओ को जमा करना है। उन्होंने बताया कि आगामी 11, 12, 13 नवम्बर को जनपद के समस्त 33 मंडलां की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि हम संगठन द्वारा दिये गए हर कार्य को करने हेतु तैयार है। जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र ओझा ने बताया कि बैठक में गौरा विधायक प्रभात वर्मा, कटरा विधायक बावन सिंह, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेश नारायण तिवारी सांसद गोण्डा प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र सहित जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी रमाकांत तिवारी जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, जसवंत लाल सोनकर सहित ब्लॉक ब्लॉक प्रमुख छपिया अनिल कुमार पासवान, ब्लॉक प्रमुख हलधरमऊ वैभव सिंह मोनू, दीपक अग्रवाल, अनुपम प्रकाश मिश्र, संदीप पांडेय, महेंद्र सिंह, विनय शर्मा, संदीप सिंह, अजय सिंह पिंकू, डा. ओपी मिश्र, राजा बाबू गुप्ता, नीरज मौर्य, बाबूलाल शास्त्री, राजेश तिवारी, जसवंत सिंह, जितेंद्र पांडेय, कमलेश पांडेय सहित जिले के सभी मण्डल प्रभारी व मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Gonda News: भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया गया लक्ष्य

यह भी पढ़ें : निर्धारित प्रारूप पर आपदा लिपिक को आवेदन करें कोरोना मृतक आश्रित, मिलेगी सहायता

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular