Saturday, September 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : पुलिस मुठभेड में एक और गो तस्कर गिरफ्तार

Gonda News : पुलिस मुठभेड में एक और गो तस्कर गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा । जिला पुलिस ने सोमवार को तड़के 25 हजार रुपए के इनामी अन्तरराज्यीय गो तस्कर गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पिछले कुछ दिनों से नवाबगंज थाने और स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि बीते 13/14 मार्च 2022 की रात्रि में नवाबगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गोवंश से लदा हुआ एक ट्रक बरामद हुआ था, जिसमें 24 राशि गोवंशीय पशु लदे हुए थे। इनमें 04 की मृत्यु हो गयी थी। प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर गो तस्करी में लिप्त गैंग लीडर सलीम पुत्र अब्दुल मजीद निवासी जगतपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या समेत दिलीप यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कुछ अन्य फरार चल रहे सदस्यों की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एसपी ने बताया कि आज तड़के गैंग के एक सदस्य सब्बू पुत्र इश्तियाक निवासी ताजपुर कोंडरा थाना कैंट जनपद अयोध्या के नवाबगंज थाना क्षेत्र के परशुराम पुर मार्ग के निकट कोयला डिपो पर मौजूद होने की सूचना मिली। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुॅचकर अभियुक्तों की घेराबन्दी कर गिरफ्तारी का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ चलायी गयी गोली से सब्बू जख्मी हो गया। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा तथा दो खोखा बरामद किया गया। अभियुक्त का प्राथमिक उपचार हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया है। एसपी ने बताया कि 09/10 अप्रैल की रात में हुए पुलिस मुठभेड़ में वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था। इस मुठभेड़ में कल रात गैंग लीडर सलीम गिरफ्तार हुआ था। अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह मय टीम शामिल रहे।

Gonda News : पुलिस मुठभेड में एक और गो तस्कर गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular