Sunday, August 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : पुलिस ने खोज निकाला तीन लापता मासूम

Gonda News : पुलिस ने खोज निकाला तीन लापता मासूम

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के इटियाथोक थाने की पुलिस ने कल दोपहर बाद घर से गायब हुए तीन मासूम बच्चों को बीती रात गांव से करीब आठ किमी. दूर उनके मौसी के घर से सकुशल बरामद कर लिया है। यह जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि क्षेत्र के धन्नीपुर गांव निवासी लवकुश मिश्रा पुत्र रामदास मिश्रा के दो बच्चे नैना (06) तथा महिमा (07) तथा एक भतीजा कृष्णानंद उर्फ अनमोल (08) कल शाम को घर से खेलने के लिए निकले थे किन्तु रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों द्वारा उनकी तलाश की गई, किन्तु कहीं पता नहीं चला। इस पर उन्होंने देर रात तीन बच्चों के एक साथ गायब हो जाने की सूचना थाने पर दी। इससे विभाग में हड़कम्प मच गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 363 के तहत अभियोग पंजीकृत कर बच्चों की तलाश शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी थाने पर पहुंच गए। पूरे थाने की फोर्स बच्चों की तलाश में लगा दी गई। रात करीब एक बजे थानाध्यक्ष करुणाकर पाण्डेय की टीम ने तीनों बच्चों को गांव से आठ किमी दूर उनकी मौसी के घर से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। एएसपी ने बताया कि खेलते-खेलते तीनों बच्चे अपने मौसी के घर चले गए थे और खाना खाकर वहीं सो गए। मौसी के अनुसार, मोबाइल में नेटवर्क न रहने के कारण वह बच्चों के परिजनों को सूचित नहीं कर सकीं।

यह भी पढें : बिजली बिल बाकीदारों को बड़ी राहत, सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular