Thursday, April 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : पत्रकारों ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Gonda News : पत्रकारों ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता

गोण्डा। लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी द्वारा एक पत्रकार के साथ की गई अभद्रता से आक्रोशित जनपद के पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री शिव कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्त को सौंपा। ज्ञापन में घटना की घोर निंदा करते हुए मंत्री को तत्काल बर्खास्त करते हुए उचित धारा में मुकदमा पंजीकृत करने तथा मंत्री की अवैध सम्पत्ति की जांच सीबीआई से कराकर पत्रकारों को जनपद एवं प्रदेश स्तर पर सुरक्षा मुहैया कराने हेतु विशेष अध्यादेश जारी करने की मांग की गई है। इस अवसर पर सुरेश कुमार कनौजिया, देवेंद्र सिंह, शिव कुमार कनौजिया, रंजीत तिवारी, विवेक मिश्रा, देवेंद्र शुक्ला आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : जाली नोट बनाने वाले गैंग के पांच अभियुक्त गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular