Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश के बयान में ट्विस्ट,गंगा एक्सप्रेस वे को बताया मायावती का सपना

अखिलेश के बयान में ट्विस्ट,गंगा एक्सप्रेस वे को बताया मायावती का सपना

रायबरेली(हि. स.)।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अभी तक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा योजनाओं के उद्धाटन पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए सभी को अपने शासन में शुरू हुआ करार देते रहे हैं लेकिन अब उन्होंने थोड़ा ट्विस्ट लिया हैं,और एक प्रोजेक्ट को बसपा शासन का बताया है। रायबरेली में शुक्रवार को परिवर्तन यात्रा लेकर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अब बसपा को भी श्रेय दे रहे हैं। रायबरेली में पत्रकारों को दिए बयान में उन्होंने गंगा एक्सप्रेस वे को मायावती का सपना बताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे जो मेरठ से प्रयागराज तक होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को दूसरी सरकारों के काम के उद्घाटन और शिलान्यास का शौक है और योगी सरकार समाजवादी पार्टी के सरकार के कार्यकाल के दौरान विकास के कार्य का लोकार्पण और शिलान्यास कर रही है। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के अलावा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नव्य रूप को भी सपा शासन के दौरान शुरू होना बताया।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार तथा केन्द्र सरकार के पास उत्तर प्रदेश में करने के लिए कुछ भी नहीं है। यह तो हमारे अधिकांश काम को पूरा करने में लगे हैं। अब तो उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के भी पुराने कामों को उठा लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सपना देखा था कि गंगा एक्सप्रेस वे बने। उस योजना पर काम भी शुरू करने की तैयारी थी।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular