काकोरी शहीद स्मारक स्थल से प्रातः 09ः30 बजे से होगा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के कुशल निर्देशन में ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के अन्तर्गत काकोरी घटना की वर्षगांठ के अवसर पर 09 अगस्त को पूर्वान्ह 09 बजे से विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन जिला कारागार के लाहिड़ी उद्यान परिसर में किया जायेगा। पूर्वान्ह 09ः30 बजे से काकोरी शहीद स्मारक लखनऊ से भव्य आयोजन का लाइव प्रसारण वर्चुअल माध्यम से किया जायेगा। सूचना विभाग की एक एलईडी वीडियो वैन लाहिड़ी उद्यान परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि 09 अगस्त को पूर्वान्ह 09 बजे स्थानीय जिला कारागार के लाहिड़ी उद्यान परिसर में भव्यता के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा तथा पूर्वान्ह 09ः30 बजे सूचना विभाग लखनऊ की एलईडी वीडियो वैन द्वारा काकोरी शहीद स्मारक लखनऊ का लाइव प्रसारण, वर्चुअल माध्यम से दिखाया जायेगा। इसके अलावा जनपद के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ब्लाकों पर स्थापित शहीद स्मारकों पर पुष्पान्जलि अर्पण के साथ ही विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर जनपद में प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। उन्होंने बताया कि जनपद के शहीद स्थलों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत द्वारा किया जायेगा तथा शहीद स्थलों, शहीद स्मारकों, शैक्षणिक संस्थाओं आदि में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा शहीदों के परिजनों का सम्मान भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर ‘मेरा मान मेरा राष्ट्रगान‘, ‘मेरा गांव मेरी धरोहर‘, ‘बुजुर्गों की बात देश के साथ‘, ‘हमारा तिरंगा हमारा स्वभिमान‘ जैसे कार्यक्रमों सहित सूचना विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम से सम्बन्धित देश भक्ति गीत, काकोरी शहीदों के सम्मान में तैयार लोकगीतों की प्रस्तुति की जायेगी।
यह भी पढ़ें : अज्ञात शख्स के कॉल से फूले पुलिस के हाथ-पांव, जानिए क्या कहा उसने!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
