Gonda News : ननद, भौजाई से गैंगरेप; मुकदमा दर्ज

अतुल तिवारी

उमरी बेगमगंज, गोंडा। जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में घर से पैसे निकालने गई ननद और भौजाई के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने अभियोग दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज कर दी हैं। थानाध्यक्ष मुकेश पांडेय ने बताया गया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी दो महिलाएं, जो रिश्ते में ननद और भौजाई हैं, 15 मई 2022 को बाजार गईं थीं। घर लौटते समय रास्ते में दो लोग मिल गए, जो दोनों को लेकर वजीरगंज बाजार के पास एक बगीचे में ले गए और दोनों के साथ बलात्कार किया गया। एक आरोपी ने मेरी पत्नी का वीडियो भी बना लिया है और धमकी दी है कि इस घटना के बारे में किसी को बताने पर वायरल कर दूंगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला का पति हापुड़ में नौकरी करता है। घर आकर उसने थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिया है।

यह भी पढें : ‘सेफ’ किट के इस्तेताल में संतकबीरनगर पुलिस अव्वल

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। यह दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की करीब एक तिहाई आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

error: Content is protected !!