प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। जिले के इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत अयाह गांव के प्राचीन पोखरे पर सात अप्रैल की शाम को पहुंचे हजारों गैर जनपदीय माता भक्तों की सुरक्षा में पुलिस टीम मौजूद रही व स्वास्थ्य विभाग ने यहां जरूरी दवाओं का वितरण किया। ग्रामीणों ने हलुवा और अन्य खाद्य सामग्रियों का वितरण किया। अयाह गांव के प्राचीन पोखरे पर अपनी कई दशक पुरानी परम्परा को निभाते हुए हजारो गैर जनपदीय माता भक्त चैत्र नवरात्र के दौरान 7 अप्रैल की शाम को यहां पहुंचे। अयाह पंचायत के लोगो ने उनके लिए सेवा व्यवस्था की। इस दौरान गांव के अनेक लोग सहयोग में लगे रहे। आपको बता दे कि उक्त हजारो मेलार्थी चैत्र नवरात्र आरम्भ होते ही फैजाबाद, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली आदि जिलों से पैदल ही बलरामपुर (देवीपाटन-तुलसीपुर) मंदिर पर माताजी के दर्शन हेतु निकल पड़ते हैं। रास्ते में कई नियत जगह पर रुकते हुए कई दिनों की पैदल कठिन यात्रा पूरी करके नवरात्र के अंत में उक्त मंदिर पर पहुंचते हैं और देवी माँ के दर्शन करते हैं। कई दशकों से यात्रा को जाते समय यहां अयाह गांव में यह लोग आते हैं और रात्रि विश्राम करते हैं। हजारों श्रृद्धालु उक्त पोखरे पर सात अप्रैल की शाम को पहुंचे जिनमें महिला, पुरुष, वृद्ध, बच्चे सभी शामिल रहे। सभी लोग यहां से शुक्रवार की सुबह आगे क लिए पैदल रवाना हो गए।

कोरोना महामारी के चलते दो साल यह यात्रा रद्द रही जो इस बार पुनः शुरू हुई। हर साल की तरह इस साल भी ग्रामीणों के सहयोग से मेलार्थियों के लिए रात्रि विश्राम के दौरान जनरेटर से लाइट व्यवस्था, फोन चार्जिंग, पीने को पेयजल टैंकर, चाय नाश्ता व हलुवा की व्यवस्था जनसहयोग से कराई गई। प्रांगण की साफ सफाई ब्लाक अधिकारियों के निर्देश पर कई दिन सफाई कर्मियों की टीम ने किया। मेलार्थियों के स्वास्थ्य जांच हेतु और दवा वितरण आदि हेतु इटियाथोक सीएचसी के अधीक्षक डा .शैलेन्द्र सिंह को सूचित कर दिया गया था, जिन्होंने टीम भेजकर उक्त कार्य सम्पन्न कराया। इटियाथोक थाने की पुलिस टीम यहां सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रही जिनमें खुद प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी भी शामिल रहे। मिल्कीपुर फैजाबाद निवासी मेला के अगुवा 50 वर्षीय शत्रुघ्न गुप्ता ने बताया कि इनमें लगभग हर जाति व धर्म के हजारों लोग होते हैं, जिन्हें ’भुजवा के मेले’ के नाम से लोग जानते हैं। जत्थे में युवक, बच्चे, बूढ़े, महिला, पुरुष सभी लोग होते हैं। मेला प्रमुख ने बताया कि लोग विगत कई वर्षो से एक निश्चित रास्ते से होते हुए कई जगह विश्राम व भोजन, स्नान करते कठिन और लंबी पद यात्रा पूरी करते हैं। उन्होंने बताया इस बार इनकी अनुमानित संख्या करीब पांच हजार है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
